---Advertisement---

लातेहार: सासाराम रांची इंटरसिटी ट्रेन में आग लगने की अफवाह,कई यात्री कूदे,मालगाड़ी की चपेट में, 4 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

On: June 14, 2024 4:41 PM
---Advertisement---

लातेहार: जिले से एक दर्दनाक खबर आ रही है। जहां सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुमंडीह स्टेशन के पास आग लगने की अफवाह उड़ी और ट्रेन से लोग कूदने लगे। वहीं दूसरे ट्रैक पर आ रही है मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक तौर पर लातेहार एसपी अंजनी अनजान के मुताबिक 4 शव बरामद किए गए हैं। तलाश जारी है मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोगों के घायल होने की भी बात बताई जा रही है।

बताया जाता है कि सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दिया की ट्रेन की इंजन में आग लग गई है। इसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया कई यात्री ट्रेन से उतर कर कूद कर भागने लगे। जो दूसरी दिशा से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गए।

मृतकों में दो पुरूष जबकि दो महिला है।मृत यात्रियों की पहचान नही हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरवाडीह से रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।दुर्घटना में जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। मौके पर भगदड़ मची हुई है और लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही है।

धनबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सरस्वती चंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धनबाद मंडल के कुमण्डीह स्टेशन में पर गाड़ी सं-18635 सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह सुनकर ट्रेन से उतरे हुए कुछ यात्री दूसरी ओर से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने