---Advertisement---

टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर भव्य स्वागत

On: January 21, 2025 7:31 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मुंबई मैराथन में भाग लेकर शहर लौटे जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों का टाटानगर स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। बताते चलें कि मुंबई मैराथन कठिन प्रतिस्पर्द्धा है। इसमें भाग लेना ही अपने आप में बड़ी बात है। इस मैराथन में देश , विदेश के कुल 62 हज़ार धावकों ने अलग-अलग केटेगरी में हिस्सा लिया । गौरतलब हो कि यह मैराथन एशिया का सबसे बड़ा मैराथन था। जिसमें जमशेदपुर शहर के दर्जनों धावकों ने भी हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। जमशेदपुर रनजीनियर्स ग्रुप के अरूपानंद महतो 03:49:22 घंटे में 42 .2 किलोमीटर की दूरी पूरा किये। यह इनका अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उसी प्रकार धर्मेन्द्र कुमार को 04:28:46 घंटे लगा । जबकि मनीष कुमार को 04:40:10 घंटे का समय लगा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में। अरूंजय को 05 : 06 : 47 घंटे समय लगा। अमर कुमार को 05 : 34 : 06 घंटे लगा दौड़ को पूरा करने में। अभिषेक पाण्डेय भी उक्त मैराथन में भाग लेकर सबको चौंका दिये। यह उनके लिए पहला अवसर था 42.2 किलोमीटर में भाग लेने के लिये। रनजीनियर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा सबों का टाटानगर स्टेशन पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में दीपक कुमार, मनीष कुमार , इम्तियाज अली, आशुतोष महतो , संदीप चोयल आदि शामिल थे। मुंबई मैराथन में भाग लेकर लौटे अरूपानंद महतो ने बताया कि मुंबई मैराथन यादगार रहा। वहां की जनता पूरे रूट में हम सभी धावकों का उत्साहवर्धन किये। उमस भरी गर्मी और तेज धूप जहां हम धावकों को परेशान किए हुए था वहीं मुंबईवासियों का उत्साहवर्धन, वोलेंटियर्स एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग एवं सपोर्ट ऊर्जा का काम किया‌ ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर