---Advertisement---

50 यात्रियों को लेकर उड़ा रूसी विमान लापता, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटा

On: July 24, 2025 7:16 AM
---Advertisement---

Russian plane goes missing: गुरुवार को रूस के सुदूर पूर्व में 50 लोगों को ले जा रहे एक An-24 यात्री विमान से एयर ट्रैफिक कंट्रोल का संपर्क टूट गया। यह विमान अंगारा एयरलाइन द्वारा संचालित किया जा रहा था और चीन की सीमा से सटे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर जा रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि विमान अपने गंतव्य से कुछ किलोमीटर की दूरी पर था जब इसका संपर्क टूट गया। यह विमान रूस के अमूर इलाके के टिंडा शहर की ओर उड़ान भर रहा था, जो चीन की सीमा के पास स्थित है।

विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। इनमें 5 छोटे बच्चे भी बताए जा रहे हैं। रडार स्क्रीन से गायब होने के बाद विमान की लोकेशन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे चिंता और गहराती जा रही है। इलाके की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए बचाव कार्य में भी काफी अड़चने आ रही हैं। रशियन इमरजेंसी सर्विसेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हेलिकॉप्टरों व ग्राउंड टीमों को रवाना किया गया है। फिलहाल दुर्घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अचानक संपर्क टूटने को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं – तकनीकी खराबी, खराब मौसम, या अन्य कोई आपात स्थिति। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि यह विमान क्रैश हुआ हो सकता है, लेकिन जब तक कोई मलबा या संकेत नहीं मिलता, कुछ भी तय नहीं कहा जा सकता।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर