झारखंड

आवाज के बाद बेडरूम के फर्श पर गिरे मिले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,मचा हड़कंप

एजेंसी: रूस और यूक्रेन युद्ध इसके अलावा इसराइल और गाजा युद्ध के बीच एक ऐसी खबर से हड़कंप मच गया है। इसमें बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने बेडरूम के फर्श पर गिरे पड़े मिले हैं। रूसी मीडिया ने उनके हार्ट अटैक का दावा किया है।

बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ज्ञात हो कि रूस यूक्रेन युद्ध और गाजा इजरायल युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति पर भी खतरे की आशंका जताई जा रही थी इसी दौरान उनके बेडरूम के फर्श पर बेहोश मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है।

बता दें कि इस बड़ी खबर को टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने साझा किया है। इस संगठन का दावा है कि यह रूस में रिटायर खुफिया अधिकारियों और क्रेमिलन के अधिकारियों से जानकारी निकालते हैं।

आपको बता दें कि पुतिन को रविवार यानी 23 अक्टूबर की रात करीब 9.05 बजे अपने बेडरूम के फर्श पर खाने-पीने की चीजों के पास में गिरा हुआ पाया गया। जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने शोर और राष्ट्रपति के फर्श से टकराने की आवाज सुनी तो वे कमरे में पहुंचे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।