---Advertisement---

गिरिडीह में CO की गाड़ी को सफारी कार ने मारी टक्कर, 4 घायल

On: January 22, 2025 5:04 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: गिरिडीह में बुधवार को गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह पेट्रेल पंप के पास एक तेज रफ्तार सफारी कार ने गांडेय के अंचलाधिकारी (सोओ) मो. हुसैन की गांड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त सीओ गांड़ी में नहीं थे। उनका ड्राइवर और गार्ड गाड़ी में डीजल भरवाने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा गिरे और सफारी कार पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में सफारी कार में सवार 2 लोग, अंचलाधिकारी का चालक और गार्ड शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला।

सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

झारखंड में झामुमो नेता की निर्मम हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सऊदी अरब से 4 माह बाद रांची पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिवार ने लेने से किया इनकार

गिरिडीह: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सली ठिकानों से 20 राइफल और गोला-बारूद बरामद

गिरिडीह में दो नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप केस का खुलासा, पूर्व प्रेमी ने अपमान का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार

झारखंड की दो बेटियों का अपहरण, बंगाल में रेप; ट्रक ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार