---Advertisement---

कुर्मी को आदिवासी बनाने वाले सीएम हेमंत,प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल समेत 28 का पुतला सेंगेल ने फूंका

On: October 6, 2025 10:12 PM
---Advertisement---

बोकारो: तिलका मुर्मू चौक,जैनामोड़ में आदिवासी सेंगेल अभियान की तरफ से कुरमी महतो को कथित रूप से आदिवासी बनाने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित 28 आदिवासी MLA(बसंत सोरेन,लुइस मरांडी, हेमलाल मुर्मू, धनंजय सोरेन,स्टीफन मरांडी,आलोक सोरेन,जगत माझी,दीपक बिरुआ,निरल पुरती,दशरथ गगराई, विकास मुंडा,भूषण तिर्की,जिगा सुसारन होरो,रामसुर्य मुंडा, गणेश महली,सुखराम उरांव,शिल्पी नेहा तिर्की, रामेश्वर उरांव, परितोष सोरेन, संजीव सरदार,सोना राम सिंकू,सुदिप गुरिया, राजेश कच्छप,चमरा लिंडा,भूषण बारा,नमन विक्सल कोंगाड़ी, रामचंद्र सिंह )/5 आदिवासी MP एवं दो सामान्य सीट के विधायक बाबुलाल मरांडी और कल्पना सोरेन का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व बोकारो जिला अध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड सुखदेव मुर्मू ने किया।

पुतला दहन में उपस्थित सेंगेल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि कुरमी समाज का दावा है कि 1950 के पूर्व तक एटी थे,इसकी पुष्टि के लिए उन्हें मान्य हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए।

विगत 20 सितंबर 2025 को कुरमी /महतो समाज ने”रेल टेका डाहर छेका” के पीछे झारखंड प्रदेश के सत्ताधारी दल झामुमो का हाथ है। चूंकि झामुमो ने वोट कि लालच में, आदिवासी विरोधी स्टैंड लेकर, कुरमी समाज को एस टी बनाने का प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष फैसला पहले से घोषित किया हुआ। कुर्मी महतो समाज को इस मुद्दे पर कुरमी को आक्सीजन देकर भड़ाकने का काम किया है।

कुरमी महतो के आदिवासी बनने (एस टी ) से असली आदिवासी समाज (संताल,हो, मुंडा उरांव हो खड़िया भूमिज पहाड़िया गोंड आदि) के अस्तित्व पहचान हिस्सेदारी पर सेंधमारी निश्चित है। क्योंकि यहां वोट बैंक की राजनीति हावी है। इसलिए कुरमी समाज का विरोध के बदले आदिवासीयों को झामुमो का 28 आदिवासी विधायक का विरोध करना जरूरी है। इस मुद्दे पर 8 फरवरी 2018 को विपक्ष में रहते हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 42 विधायक और दो सांसद मिलकर पहले पायदान पर हस्ताक्षर कर कुर्मी महतो को आदिवासी बनाने का झांसा देकर मणिपुर जैसे हालत को आमंत्रित किया है।

हेमंत सोरेन मुर्दाबाद। हेमंत सरकार होश में आओ। कुर्मी महतो को वोट की लालच में आदिवासी बनाना बंद करो। कुर्मी महतो आदीवासी बनाने वाले विधायक सांसद मुर्दाबाद। हेमंत सरकार चुप्पी तोड़ो, स्पष्टीकरण दो, कुरमी महतो के साथ हो या आदिवासी समाज के साथ हो ,नहीं तो गद्दी छोड़ो। जरुरत पड़े तो आदिवासी समाज 28 विधायक का आवास घेराव करेंगे।

पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल केन्द्रीय संयोजक हराधन मरांडी,लुगूबुरु घंटा बाड़ी सरना धर्म गाढ़ समिति,सचिव -लोबिन मुर्मू,झारखंड प्रदेश संयोजक जयराम सोरेन, करमचंद हांसदा,सेंगेल माझी परगना मंडवा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन मरांडी, फूलचंद किस्कू, विजय टुडू ,भीम मुर्मू,गोपीनाथ मुर्मू, आनंद टुडू, ललिता सोरेन,सोनाराम मुर्मू,रिझू मुर्मू ,सुरेश टुडू,संतोष सोरेन, कालीचरण किस्कू, सुभाष हांसदा, बृजमोहन मुर्मू, गजेन्द्र बास्के,किसुनराम बास्के,बुटान बेसरा, संजय टुडू,विजय मरांडी, विजय मरांडी, राजकिशोर मुर्मू,मंगल मुर्मू,चंद्र किस्कू,सूरजलाल टुडू, रामप्रसाद सोरेन,सावित्री मुर्मू,सुरजमुनी सोरेन,जोबा मरांडी,मंजू मरांडी,सुरजमूनी हांसदा,सुरजमुनी हेम्बरम,सोमरी मुर्मू, सुभाष हांसदा, सुरेश हांसदा, हीरालाल हांसदा अनिता किस्कू, शांति सोरेन,शिवलाल मुर्मू, महेन्द्र मुर्मू,संजय मुर्मू,सोनामुनी मुर्मू, अंजलि सोरेन,उपासी मुर्मू आदि सैकड़ों महिला पुरूष थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें