---Advertisement---

सरायकेला:डबल मर्डर से मची सनसनी,पति-पत्नी की हत्या, बच्चा जान बचाकर भागा

On: September 14, 2024 3:23 PM
---Advertisement---

सरायकेला- खरसावां: जिले के कुचाई थाना अंतर्गत बिजार गांव से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां हथियार से लैस तकरीबन 5 अपराधियों ने सोमा सिंह मुंडा के घर के बाहर जल रहे लाइट को डंडे से तोड़ दिया। उसके बाद सोम सिंह मुंडा के घर में प्रवेश कर गए और सोमा सिंह मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी पत्नी सेजाड़ी देवी पर भी फायरिंग की लेकिन गोली नहीं चलने पर डंडे से मार कर उसकी हत्या कर दी ।इसी दौरान नाबालिक बेटा सानिका किसी तरह जान बचाकर भाग और गांव के एक व्यक्ति के घर में छुप कर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही कुचाई पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि घर के बाहर सोमा सिंह मुंडा उसकी पत्नी और बच्चा बैठे हुए थे। इसी दौरान अपराधी आदम के लाइट तोड़ बुताने पर सोमा की पत्नी ने अपराधियों से बात करना चाहा लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी।

घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। सरेआम डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में खौफ का माहौल कायम हो गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस