सरायकेला

सरायकेला- खरसावां: पत्नी और बेटे की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति फरार

ख़बर को शेयर करें

सरायकेला-खरसावां: जिले के चौका थाना अंतर्गत कुरली गांव में बीती रात को दिल दहलाने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बेटे की गला दबाकर निर्दयता से हत्या कर दी। मृतकों का नाम मधुमिता महतो (26) और रोहित महतो (2) है। आरोपी अशोक महतो फरार है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अरबिंद कुमार बिन्हा और थाना प्रभारी बजरंग महतो घटनास्थल कुरली गांव पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक शेयर मार्केट में ट्रेडिंग और लोगों से ऑनलाइन पैसे उधार में लेता था। रविवार रात इस मामले में पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद उसने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।