---Advertisement---

सिल्ली में सरहुल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

On: April 2, 2025 2:31 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत लुपुंग में मंगलवार के दिन सरहुल पर्व के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न गांव से आदिवासी समुदाय के लोग नाचते गाते जुलूस लेकर लुपुंग काली मंदिर अखाड़ा पहुंचे जहां सभी ने साथ मिलकर कार्यक्रम को संपन्न कराया। आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि यह पर्व हर वर्ष चैत्र मास में मनाया जाता है, जब प्रकृति अपने नए रूप में खिल उठती है।सरहुल मुख्यतः आदिवासी समुदाय का त्यौहार है। यह त्यौहार आदिवासी समाज की समृद्धि, सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है।बताते चले कि सरहुल का अर्थ साल फूल की पूजा करना है। इस पर्व के दौरान साल के वृक्षों की विशेष पूजा की जाती है क्योंकि इन्हें प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। इस उत्सव को धरती की पूजा और नवजीवन का उत्सव भी कहा जाता है।इस दिन गांव के सरना स्थल में पारंपरिक पूजा अर्चना का आयोजन भी होता है।सरहुल केवल एक पर्व नहीं है बल्कि यह प्रकृति और जीवन के बीच संतुलन का प्रतीक है।यह उत्सव हमें यह समझाता है कि मानव जीवन का अस्तित्व प्रकृति के साथ गहराई से संबंधित है और इसे संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका