---Advertisement---

इंडोनेशिया में स्कूल की बिल्डिंग ढही, 1 छात्र की मौत; 65 मलबे में दबे

On: September 30, 2025 9:26 AM
---Advertisement---

Indonesia school building collapses: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के सिदोअर्जो शहर में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अल-खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में 13 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 99 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। लगभग 65 छात्र मलबे में दबे होने की आशंका है।

राहत और बचाव कार्य देर रात से लगातार जारी है। बचावकर्मी मलबे में दबे छात्रों तक ऑक्सीजन और पानी पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी दर्जनों छात्र मलबे में दबे होने की आशंका बनी हुई है।

हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में छात्र दोपहर की नमाज अदा करने के लिए प्रार्थना हॉल में मौजूद थे। महिला छात्राएं स्कूल की दूसरी इमारत में नमाज पढ़ रही थीं और सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहीं। अब तक पुलिस, सेना और राहतकर्मियों ने मलबे से आठ गंभीर रूप से घायल छात्रों को बाहर निकाला है। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि मलबे के भीतर और शव दिखाई दिए हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मंगलवार सुबह तक स्कूल परिसर में बनाए गए अस्थायी कमांड पोस्ट में लगभग 65 छात्रों को लापता सूची में दर्ज किया गया। ये सभी 12 से 17 वर्ष की आयु के लड़के हैं, जो सातवीं से ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ते थे।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि इमारत की नींव केवल एक मंजिल का भार झेलने के लिए बनाई गई थी। लेकिन हाल के वर्षों में बिना अनुमति दो अतिरिक्त मंजिलें जोड़ दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि इसी अवैध निर्माण के कारण यह दुखद हादसा हुआ।

स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार किए हैं और घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

टाटानगर स्टेशन चौक पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा,मौत,ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

चाईबासा:होटलों एवं रेस्टोरेंटों में साफ-सफाई व खाद्य गुणवत्ता को लेकर भाजपाई दुवारिका शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों के नतीजे घोषित, NDA ने मारी बाजी, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग