

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के विशुनपुर स्थित मिलिनियन पब्लिक स्कूल का एक स्कूली वैन शुक्रवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इस हादसे में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएँ घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे के बाद किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026





