---Advertisement---

जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर बंशीधर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पर एसडीपीओ ने लिया जायजा

On: August 26, 2024 3:02 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में स्थित विश्व प्रसिद्ध बंशीधर मंदिर में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक रविवार को बंशीधर मंदिर पहुंचे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारीयों ने महोत्सव को लेकर श्री बंशीधर मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव से कई जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश भी दिए। ट्रस्ट के पदाधिकारीयों से बात करते हुए पुलिस पदाधिकारी ने अत्यधिक भीड़ की संभावना को लेकर मंदिर में प्रवेश और निकास के बारे में जानकारी ली। ट्रस्ट के साथ बातचीत के बाद प्रवेश और निकास का रूट तय किया गया। मुख्य गेट से केवल प्रवेश होगा जबकि निकासी मंदिर परिसर स्थित कल्याण मंडप होते हुए पीछे के रास्ते होगा। कल्याण मंडप में ही प्रसाद काउंटर बनेगा। एसडीपीओ ने बताया कि बंशीधर मंदिर में होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव में लाखों की भीड़ के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि मंदिर और मंदिर के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर के अंदर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस भी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारीयों की ड्यूटी भी मंदिर के आसपास सुनिश्चित की जाएगी।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया