सरायकेला

जमशेदपुर से लापता विमान की तलाश, चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी

ख़बर को शेयर करें

चांडिल (सरायकेला): जमशेदपुर से उड़े लापता विमान की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम सरायकेला के चांडिल डैम में तलाश कर रही है। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद से लापता ट्रेनी विमान की तलाश तेज कर दी गई है। सरायकेला के चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। एक स्थानीय युवक के इनपुट के आधार पर सरायकेला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। युवक का दावा है कि उसने एक छोटे विमान को चांडिल डैम में गिरते देखा था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।