झारखंड

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल हुआ संपन्न, 27 जून से शुरू हो सकती है सेवा।

ख़बर को शेयर करें

रांची :- झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा परीक्षण परिचालन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया और इस सेवा को 27 जून से शुरू किए जाने की संभावना है।

रांची के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार ने बताया कि पटना से रविवार सुबह अपने परीक्षण परिचालन पर निकली आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर लगभग एक बजकर बीस मिनट पर रांची पहुंची।

उन्होंने बताया कि अब इस प्रीमियम तेज गति वाली ट्रेन को 27 जून को रांची से पटना के लिए हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है। इसका पहला परीक्षण यात्रा 12 जून को आयोजित किया गया था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।