---Advertisement---

RTI दिवस पर आरटीआई कार्यकर्ता संघ और एलबीएसएम कॉलेज के तत्वाधान में जन सूचना अधिकार अधिनियम पर सेमिनार आयोजित

On: October 12, 2023 1:25 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :सूचना अधिकार अधिनियम दिवस के अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता संघ और लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कालेज करनडीह के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 विषय पर सेमिनार एलबीएस एम कालेज के आडिटोरियम में आयोजित किया गया ।

संम्मेलन का उद्घाटन लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल कालेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आरटीआई कार्यकर्ता संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी स्व. अनुप कुमार बेहरा को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुभारम्भ किया गया।

स्वागत भाषण अधिवक्ता संजू कुमारी तथा संचालन सदन कुमार ठाकुर, ने किया संम्मेलन में विषय प्रवेश कराते हुए संघ के अध्यक्ष श्री दिल बहादुर ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सूचना अधिकार अधिनियम का उपयोग हर नागरिक को करना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो सके

उन्होंने उपरोक्त अधिनियम को विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र को मजबूत करने का सशक्त हथियार है।

आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग, सरकार कटघरे में: कृतिवास मंडल

केंद्रीय महासचिव श्री कृतिवास मंडल ने कहा सूचना मांग के भ्रष्टाचार का उजागर करना और कारवाई करवाना आज के दिन में बड़ी चुनौती है फिर भी आरटीआई कार्यकर्ता आरटीआई मांग रहे उन्होंने कहा कि एक्टीविस्टो कि सुरक्षा को लेकर आज भी सरकार कठघरे में खड़ी है।

सूचना का अधिकार हर नागरिक का मौलिक अधिकार: विधायक संजीव

संम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री संजीव सरदार ने कहा कि सूचना प्राप्त करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और सूचना प्रदान करना सरकार का कर्तव्य है जन सूचना अधिकार अधिनियम के प्रति हर वर्ग को जागरूक और सजग रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी इस मुहिम में भ्रष्टाचार के खिलाफ लडने वालों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

सूचना मांगने का ज्ञान जिसके पास है वही आज मजबूत है: एलबीएसम प्रिंसिपल अशोक कुमार झा

विशिष्ठ अतिथि डॉ अशोक कुमार झा प्राचार्य एलबीएस ने कहा कि सूचना मांगने की ज्ञान जिसके पास है वहीं आज के दिन में मजबूत है इसलिए सूचना हर नागरिक को मांगना चाहिए।

सम्मेलन को एबीएम कालेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार पियूष ,प्रो विनय कुमार गुप्ता, प्रोफेसर मौसमी पांल, प्रोफेसर के के शुक्ला, सत्येन्द्र सिंह, कांग्रेस महतो आदि में संबोधित किया।

ये थे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कर्मकार रवि कांत अग्रवाल, रिषिनदु केसरी बिजय कुमार सिंह मुंडा,उम्र खान नवीन टुडू मंजूषा बारला, सुलोचना देवी, पुष्पा रविदास बबिता मुखि , मोमिता मुखी सत्यनाथ टुडू राजू बेसरा,सावन मुर्मू आशुषतामा कर्मकार,सुसेन गोप ,अभिराम सामत नरसिंह मुर्मू, सुनील प्रसाद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एवं महाविधालय के छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक