---Advertisement---

वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल बुरे फंसे चाईबासा एमपी एमएलए कोर्ट ने की जारी गैर जमानती वारंट

On: May 25, 2025 11:05 AM
---Advertisement---

चाईबासाः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के अधिवेशन में भाषण दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा सीजेएम अदालत में 9 जुलाई 2018 को मानहानि की अर्जी दायर की थी। इसी मामले में अब कोर्ट ने सुनवाई की है।

उनके खिलाफ चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने 26 जून को राहुल गांधी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया। हालांकि अदालत में पेशी से छूट के लिए राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज करते हुए सांसद को अदालत में पेश होने को कहा है।

इस संबंध में अधिवक्ता केशव प्रसाद के मुताबिक राहुल गांधी ने 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भाषण दिया था। उनके इस भाषण को लेकर भाजपा नेता प्रताप कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा सीजेएम अदालत में 9 जुलाई 2018 को मानहानि की अर्जी दायर की थी। इसी मामले में अब कोर्ट ने सुनवाई की है।

कोर्ट के समन के बावजूद नहीं हुए थे पेश

इस मामले को सुनवाई के लिए झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 20 फरवरी 2020 को सीजेएम कोर्ट से रांची स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भेज दिया गया। यहां से इसे चाईबासा स्पेशल एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में भेज दिया गया। इसके बाद अदालत ने मामले पर संज्ञान लिया गया। कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को समन भेजा गया, लेकिन वो उपस्थित नहीं हुए।

राहुल गांधी एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानतीय वारंट जारी होने पर भी अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से झारखंड हाईकोर्ट में वारंट रोकने के लिए अर्जी दायर की गई, जिसे कोर्ट ने डिस्पोजल कर दिया। अब चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आर.के. पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति, यातायात नियम और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; थाना प्रभारी ने बच्चों को किया जागरूक

जमशेदपुर:तुलसी भवन में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न

धनबाद के बरटांड़ में शुरू हुई ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी,अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण दवाएं

CHC रंका में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 40वीं बार किया रक्तदान, 25 ‘वीर सपूतों’ ने दिया जीवनदान

जमशेदपुर: पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़,फायरिंग के बाद दो गिरफ्तार

मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभुकों पर कसा शिकंजा,हजारों नाम सूची से बाहर,होगी पाई पाई की वसूली