झारखंड

AK-47 तानने वाले बॉडीगार्ड पर सीनियर एसपी ने लिया एक्शन, सस्पेंड

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- राजधानी रांची के अशोक नगर रोड नंबर 2 में नशे की हालत में बवाल करने वाले बॉडीगार्ड तनवीर खान को निलंबित कर दिया गया। निलंबन की यह कार्रवाई रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा की गई। इस संबंध में अरगोड़ा के थानेदार ने SSP को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि बीते 15 जनवरी की रात साढ़े दस बजे थानेदार को यह सूचना दी गई कि एक पुलिसकर्मी दारू पीकर एक व्यक्ति को मार रहा है। मौके पर बहुत भीड़ जुट गई थी। कुछ लोग जब बीच बचाव करने सामने आये तो उसपर तनवीर खान ने AK-47 तान दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरक्षी तनवीर खान को अपने काबू में कर उसे सदर अस्पताल भेजा। मेडिकल जांच से खुलासा हुआ कि उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी है। इसके बाद रांची जिला बल के आरक्षी तनवीर खान को निलंबित कर दिया गया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।