---Advertisement---

सरायकेला: ससुर ने बहू के भाई को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत

On: October 4, 2025 10:40 PM
---Advertisement---

सरायकेला: गम्हरिया थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग, आदर्शनगर में गुरुवार रात एक विवाहिता के भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिहार के नालंदा निवासी पुटुस कुमार (34 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुटुस अपनी बहन रिशू कुमारी से मिलने आदित्यपुर आया था। इससे पहले वह अपने बड़े भाई के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुआ था। रात करीब 9 बजे वह बहन के घर पहुंचा, जहां रिशू के ससुर दशरथ प्रसाद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दशरथ प्रसाद ने चाकू से पुटुस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुटुस को परिजन तत्काल टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) ले गए, जहां शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी दशरथ प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की बहन रिशू कुमारी ने बताया कि भाई उनके कहने पर आदित्यपुर आया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना घट गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले

सरायकेला में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पांच दिन पहले ही लौटा था गांव