---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां: पत्नी ने पति का पहले गला रेता, फिर जलाकर मार डाला; बच्चों के साथ हो गई फरार

On: July 21, 2025 1:33 AM
---Advertisement---

सरायकेला-खरसावां: आदित्यपुर के सतबहनी धीराजगंज में पत्नी ने अवैध संबंध के शक में पति की गला रेतकर और जलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह बच्चों के साथ फरार हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वह कोलाबीरा स्थित डीडी स्टील का लैब टेक्नीशियन था।

जानकारी के अनुसार, राजेश अपने दोस्तों के साथ पहले समृद्धि अपार्टमेंट में रहता था। सोमवार, 14 जुलाई से ही राजेश ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आदित्यपुर में किराये के मकान में रहना शुरू किया था। उसकी पत्नी और उसके तीन छोटे बच्चे आदित्यपुर पहुंचे। पत्नी ने उसे साथ रखने का दबाव बनाया। इसके बाद राजेश ने गोरांगो मुखी नामक व्यक्ति से किराये पर मकान लिया। आसपास के लोगों की मानें तो राजेश से प्रतिदिन उसकी पत्नी झगड़ा करती थी। इस बीच गुरुवार को कोई व्यक्ति उसके घर आया। पड़ोस की दुकानदार की मानें तो राजेश उसके यहां पनीर खरीदने आया था। उसने बताया था कि उसका साला आया है। संभवत: उसी रात उस अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी पत्नी ने राजेश कुमार चौधरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने बच्चों को लेकर उस अज्ञात व्यक्ति के साथ फरार हो गई। पुलिस भी हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ होने की बात कह रही है, क्योंकि हत्या के बाद दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया था।

शनिवार को दुर्गंध आने के बाद घटना का पता चला। पड़ोसियों ने जब घर का दरवाजा खोला तो, राजेश का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले

सरायकेला में मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पांच दिन पहले ही लौटा था गांव