---Advertisement---

मंत्री बन्ना पर भाजपाई विकास का गंभीर आरोप,आदिवासी जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनवाने की शर्त पर सुरेश यादव का तबादला रुकवाया

On: October 23, 2023 4:13 PM
---Advertisement---

काम नहीं रुका तो आमरण अनशन : विकास सिंह

जमशेदपुर:मानगो के एन एच 33 आनंद विहार कॉलोनी के मुहाने में आदिवासी जमीन में बन रहे बहु मंजिला इमारत का कार्य दुर्गा पूजा की आड़ में युद्ध स्तर में आरंभ हो गया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि यह छःमंजिला इमारत स्थानीय विधायक सह सूबे के स्वास्थ्य मंत्री का है। जिसे वे अपने आप्त सचिव को आगे करके बनवा रहे हैं।अवकाश के कारण कार्यालय बंद रहने के कारण भाजपा नेता विकास ने कहा कि कार्य बंद नहीं हुआ तो कार्यपालक पदाधिकारी के आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठने का कार्य करेंगे ।

भाजपा नेता विकास सिंह ने इसकी सैकड़ो बार लिखित शिकायतें मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को करते हुए अवैध निर्माण बंद करवाने की बात कही थी लेकिन पावर पैरवी के कारण अवैध निर्माण का कार्य कार्यपालक पदाधिकारी ने बंद नहीं करवाया और ना ही इमारत को आम लोगों की इमारत की तरह सील किया । मामला उस समय सुर्खियों में अधिक आ गया जब भाजपा नेता विकास सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी को शक्ति वर्धक दवाई रिवाइटल की गोली देकर कानून की रक्षा करने की बात कही थी इसके लिए भाजपा नेता विकास सिंह के ऊपर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मुक़दमा भी दर्ज कराया गया था जिसमें बाद में विकास सिंह को जमानत मिल गई थी । निर्माण कार्य आरंभ होने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का तबादला मुख्यमंत्री ने आवास बोर्ड में कर दिया था लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आदिवासी जमीन में आप्त सचिव को आगे करके बनने वाले छः मंजिला इमारत का कार्य पूरा करवाने के शर्त में उनका तबादला रुकवा दिया है ।

भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि रिवाइटल की शक्ति वर्धक गोली जो उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को दिया था उसका असर अब कम हो गया है अवकाश के समय कार्यपालक पदाधिकारी युद्ध स्तर में काम करवा रहे हैं ।अवकाश के कारण कार्यालय बंद रहने के कारण भाजपा नेता विकास ने कहा कि कार्य बंद नहीं हुआ तो कार्यपालक पदाधिकारी के आवास के सामने आमरण अनशन पर बैठने का कार्य करेंगे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी