---Advertisement---

‘सेवा ही लक्ष्य’संस्था ने जरूरतमंद परिवार को सहायता प्रदान की

On: April 8, 2026 6:42 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा मानवीय पहल करते हुए परसुडीह बगानटोला निवासी स्वर्गीय गुरुबारी मुंडा जी के परिवार को सहायता प्रदान की गई। कुछ दिन पूर्व उनके निधन की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से संस्था को प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही आज संस्था के सदस्य उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार को कच्चा राशन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि “सेवा ही लक्ष्य का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। आगे भी संस्था इसी प्रकार जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहेगी।”
इस कार्यक्रम में मनोज दास, निनटु, गौरव घोष एवं राजु दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सेवा कार्य में सहयोग दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now