---Advertisement---

सेवा ही लक्ष्य संस्था ने जुगसलाई की समस्याओं को लेकर 6 सूत्री मांग पत्र कार्यपालक अभियंता को सौंपा

On: March 24, 2025 3:19 PM
---Advertisement---

जल्द समाधान की मांग अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी

जमशेदपुर: सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक के नेतृत्व में कार्यपालक अभियंता से जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर छह सूत्री एक मांग पत्र सौंपा गया ।

मांग पत्र की मुख्य बातें

(1) जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आर,पी पटेल स्कूल के समीप पानी टंकी जर्जर अवस्था में है किसि भी समय बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं ।

(2) सफीगंज मोहल्ला में तकरीबन एक साल से क्षेत्र के लोगों को पाइप लाइन से पानी नहीं मिल रहा है टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

(3) जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गोरी शंकर रोड स्थित गरीब नवाज कालोनी में कई वर्ष से इस क्षेत्र में पाइप लाइन से पानी नहीं मिल रहा है स्थानीय लोगों को बहुत दुर से पानी लाना पड़ता है ।

(4) जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई एम, ई स्कूल रोड स्थित पुराना पानी टंकी जर्जर अवस्था में बंद पड़े हैं कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

( 5) जुगसलाई स्थित पानी टंकी में wtp प्लांट की सफाई कई वर्षों से नही किया गया जिससे शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होता है ।

(6) जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई काली मंदिर प्रांगण से प्रदीप मिश्रा चौक तक पाइपलाइन बिछा होने के वावजूद स्थानीय लोगों पानी उपलब्ध नहीं होता है।

मानिक मलिक ने बताया कि जल्द से जल्द समाधान नहीं होता है तो आन्दोलन करने बाध्य होगा।

ये थे मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप दिनेश जायसवाल मोनू तिवारी, विक्की सोनकर, प्रदीप सोनकर, संजय सिंह, निक्कू सिंह, मुन्ना सिंह, राकेश दास, निताई, आदि लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CJI सूर्यकांत के भाई को फोन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, चीफ जस्टिस बोले- क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा…

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप काफी पीछे

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जामताड़ा: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा गड़बड़ झाला, 650 फर्जी सर्जरी,डीसी ने…!

जमशेदपुर:बाईकों में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जप्त साइलेंसरों पर बुलडोजर, जुर्माना वसूली