---Advertisement---

भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म : साधना देवी

On: May 20, 2026 5:38 PM
---Advertisement---

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत,  वार्ड पार्षद ने अपने वार्ड में खोला पानशाला

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 स्थित चचेरिया में पुरानी पंचायत भवन के समीप मंगलवार को राहगीरों की सुविधा के लिए पानशाला खोला गया। पानशाला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी, वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी मिक्की जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा राहगीरों को बताशा खिलाकर एवं ठंडा पानी पिलाकर किया।

पानशाला खुलने से राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों एवं बाजार आने-जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच इस तरह की व्यवस्था मानव सेवा का बड़ा उदाहरण है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए क्षेत्र के लोगों एवं राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से पंसाला खोला गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

मौके पर दिव्यांग संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष कमलेश बिहारी, ललित किशोर प्रसाद,राजेश कुमार बबलू,सुधीर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

किसानों के मुद्दे पर भाजपा का हल्लाबोल,श्री बंशीधर नगर में धरना प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

केतार में बंद घर से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री बंशीधर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी, “पंच परिवर्तन” के माध्यम से सशक्त और जागरूक समाज निर्माण का आह्वान

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं व यात्रियों के लिए श्री बंशीधर मंदिर व रेलवे स्टेशन पर लगा पनशाला

सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह, टॉपर्स हुए सम्मानित

श्री बंशीधर नगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 66 वाहन जब्त;सड़क पर लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त : उपेंद्र कुमार