झारखंड

झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, गुमला का तापमान पहुंचा 5.9°C, रांची समेत 11 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है और ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर–पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुमला इस समय सबसे ठंडा जिला बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

7 दिसंबर तक और गिरेगा पारा

मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक की अतिरिक्त गिरावट हो सकती है। ऐसे में राज्यवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठंड के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

5 दिसंबर से 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

रांची मौसम केंद्र ने 5 से 7 दिसंबर तक 11 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में सुबह और रात के तापमान में तेज़ गिरावट के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

कई जिलों में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट

गुमला के बाद खूंटी राज्य का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों का तापमान इस प्रकार रहा

डालटनगंज: 8.6 डिग्री

हजारीबाग: 8.8 डिग्री

बोकारो: 9.5 डिग्री

लातेहार: 9.8 डिग्री

रांची: 10.8 डिग्री

जमशेदपुर: 11.8 डिग्री

अगले तीन दिनों में शीतलहर की वजह से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।