---Advertisement---

जमशेदपुर पर मंडरा रहा आतंक का साया, जमात के नाम पर विदेश गए 6 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

On: February 9, 2026 1:18 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आतंकी स्लीपर सेल की संभावित गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त जांच में छह युवक एजेंसियों के रडार पर आए हैं। इन युवकों के पिछले वर्ष जमात के नाम पर करीब छह महीने तक विदेश में रहने की जानकारी सामने आई है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश प्रवास के दौरान इन युवकों ने किन लोगों से संपर्क किया, कहां-कहां गए और लौटने के बाद जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में उनकी गतिविधियां क्या रहीं। आशंका जताई जा रही है कि भारत लौटने के बाद वे कुछ स्थानीय युवकों को आतंकी स्लीपर सेल से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

आजादनगर के दो युवकों की तलाश जारी है। सभी युवक जमात के नाम पर विदेश गए थे, जिसे लेकर एजेंसियों को संदेह है कि यह यात्रा किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। इसके साथ ही चतरा जिले के एक संदिग्ध आतंकी के जमशेदपुर से संभावित कनेक्शन की भी गहराई से जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले में मानगो के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है। एजेंसियों का दावा है कि हैदर ड्रोन हमलों में प्रशिक्षित है और वर्ष 2017 से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि हैदर का स्थानीय स्तर पर किन-किन लोगों से संपर्क रहा है।

वहीं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में धातकीडीह निवासी अब्दुल सामी और रज्जाक कॉलोनी निवासी नसीम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिरासत में लेकर दिल्ली में पांच दिनों तक गहन पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के दौरान किसी भी आतंकी संगठन या नेटवर्क से जुड़े ठोस सबूत नहीं मिलने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। दोनों को तीन फरवरी को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था।

हालांकि दोनों युवकों को फिलहाल रिहा कर दिया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और स्लीपर सेल से जुड़े हर लिंक की गहन जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

जमशेदपुर:श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

मानगो नगर निगम चुनाव परिणाम,जैसा की चर्चा और कयास लगाए जा रहे थे!सुधा गुप्ता जीती,पहली महापौर बनी