चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील सामने आया है। यहां एक छह वर्षीय बच्ची ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के बयान के आधार पर किरीबुरू महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर लिया है और उसे चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि जांच को मजबूत किया जा सके।
जांच अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना कब से हो रही थी और क्या इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है। हालांकि आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच होगी तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।














