---Advertisement---

मझिआंव: कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ, माहौल हुआ भक्तिमय

On: September 22, 2025 5:52 PM
---Advertisement---

मझिआंव: शारदीय नवरात्र शुरू होते ही मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर मझिआंव दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, शिव मंदिर, चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ, बकोइया देवी मंदिर, आमर सूर्य मंदिर, खजूरी शिव मंदिर, बूढ़ी खाँड़ बजरंगबली मंदिर, खरसोता मंदिर, ऊँचरी शिव एवं काली मंदिर, रपुरा शिव मंदिर, दलको ठाकुरजी मंदिर, गोपालपुर शिव मंदिर, आछोडीह नारायण मंदिर, करुइ माँ कामाख्या मंदिर, दुबेतहले सूर्य मंदिर, अखौरी तहले देवी मंदिर सहित प्रायः सभी गांवों के दुर्गा पूजा पंडालों में जल यात्रा निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई और विधिवत पूजा-अर्चना आरंभ हुई।

गायत्री शक्तिपीठ में अखंड ज्योति स्थापना, 11 वर्षों तक निरंतर जलाने का संकल्प

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा 1926 में प्रज्वलित की गई अखंड ज्योति और माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष पर मझिआंव के चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ में माता गायत्री के समक्ष लगातार 11 वर्षों तक अखंड ज्योति जलाने का संकल्प लिया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाल ब्रह्मचारी साधु बाबा केशवनारायण दास, गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह, जिला ट्रस्टी सह केंद्रीय टोली सदस्य अच्युतानंद तिवारी, युवा मंडल के जिला संयोजक बिरेन्द्र सोनी सहित अन्य साधकों ने वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री महामंत्र के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की।


नवरात्रि तक पाँच लाख गायत्री महामंत्र जाप का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर देवमुनि विश्वकर्मा, बेचन राम, अशोक गुप्ता, अशोक चौरसिया, सुनीता चौरसिया, संतोषी देवी, सोनम कमलापुरी, फुलझड़ी देवी, सारो देवी सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now