
रांची/जमशेदपुर:
अखिल भारतीय धोबी महासंघ की राष्ट्रीय महासचिव शारदा देवी ने अपने समाज के प्रतिनिधियों के साथ रांची स्थित मोराबादी मैदान में ओडिशा के नए राज्यपाल डॉ. बृजमोहन राम जी से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। समाज के इतिहास में यह पहला अवसर है जब समाज के किसी व्यक्ति को राज्यपाल जैसे उच्च संवैधानिक पद पर मनोनीत किया गया है, जिससे पूरे समाज में भारी हर्ष और गर्व का माहौल है।
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार: राष्ट्रीय महासचिव शारदा देवी और पूरे समाज ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समाज के व्यक्ति को इतना बड़ा सम्मान देते हुए राज्यपाल के पद पर आसीन किया है।
* भव्य स्वागत और बधाई: मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय महासचिव शारदा देवी के नेतृत्व में 15-20 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल जी के निवास पर पहुंचा। सभी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
* प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य: इस अवसर पर कवि चंद्र रजक, उपेंद्र रजक, अरुण चौधरी, अशोक कुमार, राजेंद्र रजक, गोपाल रजक सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।




