---Advertisement---

कांटाडीह गांव में शिव मंडा पूजा का हुआ आयोजन

On: May 1, 2025 1:51 AM
---Advertisement---

मुरी:- कांटाडीह गांव में बुधवार के दिन शिव मंडा पूजा का भव्य आयोजन किया गया।भक्तों ने भगवान शिव की पूजा की तथा पूजा के दौरान दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर अपनी भक्ति और आस्था का परिचय दिया। यह पूजा विशेष रूप से आदिवासी समुदायों के लिए महत्वपूर्ण है परंतु इस पूजा में विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लेकर पूजा को और भी आकर्षक बनाया। पूजा के दरमियान भक्तों ने बताया कि यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह पूजा अच्छी वर्षा और भरपूर फसल के लिए देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है। मंडा पूजा शिव भक्तों की धार्मिक आस्था और भक्ति के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है साथ ही झारखंड के छोटा नागपुर का प्रमुख पर्व भी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र महतो, अनिल चंद्र महतो, अशोक महतो एवं देवेंद्र महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका