---Advertisement---

चुनाव से पहले बसपा को झटका दर्जनों कार्यकर्ता हुए आजाद समाज पार्टी में शामिल

On: July 7, 2024 4:02 PM
---Advertisement---

मझिआंव : आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बरडीहा प्रखंड के बभनी स्कूल के समीप किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव सह विश्रामपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी सिराज खान थे।

बसपा को छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

कार्यक्रम में मझिआंव बरडीहा एवं कांडी प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में लोग भाग लिये। वहीं दर्जनों लोगों ने बसपा को छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । सदस्यता ग्रहण करने वालों में मझिआंव प्रखंड के बसपा प्रखंड अध्यक्ष सूनेश्वर राम,बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष नंदु राम,एवं कांडी प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बसपा को छोड़कर आजाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया,इनके अलावा राधेश्याम रवि, नारायण कुमार, विजय राम ,संतोष कुमार, ओमकार कुमार ,राजन कुमार, लवकुश कुमार ,सूरज कुमार, इसराइल खां ,इस्माइल खां, बादशाह अली ,मेहरुद्दीन खां ,सोनू कुमार इमरान खां ,शमशाद खां, पप्पू कुमार,जिला से आए हुए शहबाज खां शाजिद खां, सहित सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण किया। सभी को मुख्य अतिथि सिराज खान के द्वारा माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

एक बार मौका दें : सिराज खान

इसके अलावा मुख्य अतिथि सिराज खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की यह पार्टी गरीब- मजदूरों की पार्टी है, यहां की स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अभी तक गरीबों को विकास के नाम पर छलने का काम किया है, अभी भी तीनों प्रखंड में बिजली पानी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विकास कार्य काफी पिछे है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा में उन्हें भेजें ताकी क्षेत्र में विकास कार्य करने का मौका मिले। इसके बाद केवल विकास ही विकास होगा। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है, ब्लॉक -अंचल में भ्रष्टाचार का आलम है, पदाधिकारी बेलगाम हो चुके हैं, उसे देखने वाला कोई नहीं है, तथा गरीबों को उनका अपना हक एवं अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्हें एक मौका देकर देखें इसके बाद सभी का हक अधिकार दिलाया जाएगा तथा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

ललित राम ने की अध्यक्षता

यह कार्यक्रम भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला अध्यक्ष ललित राम के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष ललित राम,जिला संगठन सचिव प्रवीण कुमार ,जिला सचिव पंकज कुमार, उपाध्यक्ष राहुल रंजन,गढ़वा जिला के मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के नव निर्वाचित सदर सह भीम आर्मी के संगठन सचिव फैयाज खां,शहबाज खां,साजिद खां, युवा जिला अध्यक्ष सलमान खां सहित काफी संख्या में तीनों प्रखंड तथा पलामू जिला के भी कुछ इस पार्टी के लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि