जन की बातजमशेदपुरझारखंड

गोलगप्पा देने में देर दुकानदार की पिटाई,सड़क पर गोलगप्पा बर्तन फेंका,डरा परिवार गांव जाने की तैयारी में

ख़बर को शेयर करें

अपराधियों के डर से शहर छोड़ने की तैयारी कर रहा है अजय साव का पूरा परिवार -:विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो उलीडीह टैंक रोड के चौराहे में आठ वर्षों से गोलगप्पा बेच रहे अजय साव को गोलगप्पे देने में देरी होने के कारण तीन लड़कों ने बर्बरता पूर्वक डंडे से पिटाई किया। गोलगप्पे सहित सारे बर्तन सड़क पर फेंक दिए ।


अजय साव ने रोते हुए मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया अजय साव ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि तीन युवक आए और गोलगप्पा मांगने लगे अजय गोलगप्पा का मसाला बनाने लगा जिसमें थोड़ा विलंब हो गया जिस पर लड़के उग्र हो गए डंडे से बर्बरता पूर्वक अजय की भरपूर पिटाई करने के साथ ही गोलगप्पे रखे सारे बर्तन को बीच सड़क पर फेंक दिया ।

मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाने में मामले की जानकारी दिया । मौके में जब प्रशासन की लोग पहुंचे तब तक अपराधी फरार हो चूके थे ।

अजय ने पूरे मामले की लिखित जानकारी उलीडीह थाने में दिया है अजय के घर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने देखा कि अजय का पूरा परिवार भयभीत डंडे के सहारे अजय चल रहा है अजय की पिटाई देख पूरा परिवार भयभीत हो गया है भय के कारण अजय साव का पुरा परिवार शहर छोड़ वापस अपने गांव गया चले जाने की बात कह रहा है ।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।