---Advertisement---

राष्ट्रीय योगासन टीम में बुंडू के साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की श्रेया और रिम्मी का हुआ चयन

On: August 25, 2024 1:44 PM
---Advertisement---

बुंडू : साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू की दो छात्रा श्रेया दाँ और रिम्मी राजकुमारी का चयन राष्ट्रीय वुमेंस योगासन लीग के लिए किया गया है। आगामी 1 से 3 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में योगासन वूमेन लीग के तहत अस्मिता खेलो इंडिया द्वारा पटना में हुए ईस्ट जोन योगासन में साउथ प्वाइंट की दोनों छात्रा श्रेया दाँ और रिम्मी राजकुमारी का चयन संयुक्त रूप से राष्ट्रीय आर्टिस्टिक पेयर के लिए किया गया है। इस ट्रॉयल में झारखंड समेत ईस्ट जोन के विभिन्न राज्य से प्रतिभागी शामिल हुए।

पटना में 22 से 24 अगस्त को आयोजित हुए ईस्ट जोन खेलो इंडिया वूमेन लीग में अपने हैरतअंगेज योगासन प्रदर्शन से श्रेया और रिम्मी ने अपनी जगह राष्ट्रीय टीम में बनाई है। चयनित प्रतिभागियों को चार हज़ार रूपये की नकद राशि प्रदान की गई है।

श्रेया और रिम्मी के चयन होने पर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी समेत विद्यालय के सभी अध्यापकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यालय के योगाचार्य बबलू महतो के विशेष योगदान की प्रशंसा करते हुए दोनों छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विजयी होने की कामना की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी