July 26, 2026

श्री बंशीधर नगर पंचायत का अल्टीमेट मंगलवार तक नाली पर से पटिया हटा ले,अन्यथा बुधवार से हटाने का चलाया जाएगा अभियान : कार्यपालक

IMG-20240817-WA0087.jpg

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):- नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि अभी बरसात का समय चल रहा है।मेन रोड पर कही-कही पानी का जमाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेन रोड एनएच 75 के सभी दुकानदार अपने दुकान के सामने नाली के पटिया पर मिट्टी भरकर उसे ऊंचा कर दिये है। जिससे कि रोड पर या किसी कारण से दुकान में पानी अंदर नहीं जा सके। इसलिए जो भी दुकानदार नाली के पटिया के ऊपर मिट्टी भरकर उसे ऊंचा कर दिये है।उसे मंगलवार तक हटा लेंगे।साथ ही जिनका मकान के सामने नाली है वह भी नाली के पटिया के ऊपर मिट्टी भर दिए हैं। वह सभी नाली के पटिया पर से मिट्टी हटा लेंगे।

नगर पंचायत के द्वारा बुधवार से अभियान चलाया जाएगा।जिसमें जिनके दुकान के सामने एवं मकान के सामने नाली के पटिया पर मिट्टी रहता है तो मिट्टी हटाई जाएगी।साथ ही दुकानदार एवं मकान मालिकों पर फाईन किया जाएगा।अभी कुछ दिन पहले ही दो दुकानों में बरसात का पानी दुकान के अंदर चला गया था।जिससे कि उन दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed