
जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार स्थित श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
उत्सव के दौरान पूजा झा एवं उनकी भजन मंडली ने भजन संध्या की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन मंडली में कीबोर्ड पर राधेश्याम जी, ढोलक पर निरंजन जी, पैड पर जितेश अलबेला और बांसुरी पर दुखों भाई समेत अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में शंकर ग्रुप की ओर से आकर्षक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। इसमें राधा-कृष्ण की झांकी, सुदामा-वासुदेव की झांकी, छोटे-छोटे गैया, छोटे-छोटे ग्वाल की झांकी तथा नंद उत्सव की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
संध्या बेला से लेकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संपन्न होने तक कलाकारों ने भजन और सोहर गायन की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और मनमोहक झांकियों का आनंद उठाया। मंदिर परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
रात्रि 12 बजे होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, प्रसाद का वितरण
मंदिर कमेटी की ओर से रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के बीच कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इनका रहा महत्वपूर्ण सहयोग
जन्माष्टमी उत्सव को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव जितेंद्र सिंह, जय एन चौधरी, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, उदय सिंह, चंद्रमणि राय, अभय सिंह, राज किशोर प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, रवि राज दुबे, महेंद्र प्रसाद, राधेश्याम उपाध्याय, राजू, पवन कुमार, संतोष, बंधु साहू, सीताराम गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, रमेश गुप्ता, गोविंद जी, राजकुमार शाह समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





