---Advertisement---

पगड़ी का अपमान करने पर मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ सिख समुदाय भड़का, फूंका पुतला

On: September 19, 2024 7:34 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के सिर पर पगड़ी लागी तस्वीर से लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता तक का मामला गरमा गया है। भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के तस्वीर में पगड़ी को पैर से कुचलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन करने के साथी उसकी तस्वीर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने पैर रखा था। बन्ना गुप्ता ने ऐसा कर केवल सिखों का ही नहीं बल्कि पूरे देश के नागरिकों का अपमान किया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने पगड़ी पहन रखी है और पगड़ी भारत की आन बान शान का प्रतीक है जिस पर हर भारतीय गर्व करता है। सिखों को षड्यंत्र के तहत हासिये पर लाने के लिए पहले पंजाब का बंटवारा करवाया गया। अकाली दल की सरकार बर्खास्त की जाती रही आनंदपुर प्रस्ताव को देश विरोधी बताकर पूरे देश में सिखों के खिलाफ नफरत का माहौल कांग्रेस बनाती रही। पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर में हमला करवाया गया। इनके कारण ही प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई, शहीद और हजारों सिखों को मारा गया।
जो काम मुगलों ने किए थे वही काम सिखों के साथ कांग्रेस आज भी कर रही है। सिखों की पगड़ी नहीं देश का ताज है और इसके लिए कुर्बानी भी दी है। बन्ना गुप्ता देखें देश की आजादी निर्माण में सिखों की क्या भूमिका रही है और इनका इतिहास पढ़ ले। वही इस बीजेपी सिख नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि ऐसे सिख धर्म विरोधी नस्लवादी कांग्रेस नेता को मंत्री पद से प्रकाश करें। अन्यथा पूरे देश में बन्ना गुप्ता के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बुधवार की शाम साकची में सिखों द्वारा मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर: एग्रीको हेल्थ अवेयरनेस संस्था के तत्वाधान में 13 मई से चल रहे समर कैंप में रेन डांस व बाथ टब डांस आयोजित

जमशेदपुर:टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ