झारखंड

सिल्ली विधानसभा स्तरीय कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली – रांची जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार सिल्ली विधानसभा स्तरीय कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक सोनाली मैरेज हॉल सिल्ली में शनिवार को आयोजित हुई । इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी हेतु रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों को मंडल प्रभारी एवं पंचायत प्रभारी की अतिशीघ्र नियुक्ति करने एवं प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर पर संगठनों का मूल्यांकन कर पंचायत सम्मेलन के लिए तैयार करेंगे।

इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची लोकसभा चुनाव समन्वय समिति सह-संजोयक केशव महतो कमलेश , रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, सिल्ली विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो, महासचिव निशिकांत गाेंझु, रांची जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेरी तिर्की, प्रखण्ड अध्यक्ष कार्तिक चंद्र महतो, अजगुद महतो, राजकिशोर मुण्डा,प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, कोषाध्यक्ष मंजूर मोमिन, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, मंडल अध्यक्ष गुहिराम महतो, भूतनाथ मंडल, जगदीश महतो, राधा माधव सेठ, प्रभाकर मिश्रा, त्रिलोचन महतो, त्रिलोक महतो, बलराम, महतो, निताई महतो,रोहित मुंडा, शैलेन्द्र महतो, कृष्णा अहीर, शाहबुद्दीन अंसारी, सफीरुद्दिन् अंसारी, त्रिलोचन महतो, मो विलाल, गोपाल मुंडा, सुखदेव मुंडा, प्रकाश मुंडा, जमुरुद्दिन मोमिन, सोमरा माझी, अशोक महतो, घसीराम पातर, श्रीप्रसाद बड़ाइक, दुर्गा यादव, मोहन उपाध्याय, महावीर कुम्हार, निताई महतो, हरिचरण करमाली, लालू कोइरी,शिव चरण मुंडा, शान राय, सेवादल की सुनीता देवी, षष्टी देवी सहित तीनों प्रखंड से सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।