---Advertisement---

सिल्ली बिरसा मुंडा वुशु सेंटर बना अस्मिता वुशु लिग का ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों ने जीता 11स्वर्ण , 9 रजत एवं 7 कांस्य

On: July 15, 2025 1:37 AM
---Advertisement---

सिल्ली: रांची के आर्याकुलम स्कूल परिसर में आयोजित अस्मिता वुशु लिग प्रतियोगिता में 11स्वर्ण, 9 रजत एवं 7 कांस्य पदक जीत कर सिल्ली बिरसा मुंडा वुशु सेंटर ओवरऑल चैंपियन बना। इसकी जानकारी देते हुए कोच वाहिद अली ने बताया कि युवा मामले और खेल विभाग भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 13 जुलाई को आयोजित इस प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों के विभिन्न वर्ग के 350 महिला प्रतिभागी शामिल हुए थे। जिसमें सिल्ली के खिलाड़ीयों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनक का खिताब जीता। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि पर बिरसा मुंडा वुशु सेंटर के संरक्षक पुर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, ब्रजेश प्रसाद, कोच प्रशांत गोराई ,रामपुर वूशु सेंटर के कोच त्रिलोचन बेदिया, मनोज भोगता, आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो समेत स्थानीय खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है।

पदक विजेता खिलाड़ी:-

स्वर्ण पदक :- मांडवी कुमारी, सोनका कुमारी, होलिका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रियांशी कर, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी, उषा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अंकिता कुमार, ज्योति कुमारी

रजत पदक:-रिया कुमारी,मनीषा कुमारी,सिम्मी कुमारीसुषमा कुमारी, काजल कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, शिल्पी कुमारी,आर्या रानी, दीपिका कुमारीकांस्य पदकखुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, बेबी कुमारी, निशा कुमारी, चंपा कुमारी, प्रीति कुमारी, सुलेखा कुमारी

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now