रांची

सिल्ली: घर में घुसकर महिला से लूटी थी सोने की चेन, 3 गिरफ्तार

सिल्ली: 30 जुलाई को सिल्ली थाना अंतर्गत सिल्ली नीचे टोला गांव के एक घर में घुसकर अपराधियों ने महिला से सोने की चेन छीन ली थी। चेन छिनतई कांड का रांची पुलिस द्वारा त्वरित उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और इनके निशानदेही पर छीना हुआ चेन भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए जाने वालों में अमन रजक (22), सुमन महतो (25) और महावीर कोईरी (19) शामिल हैं। तीनों सिल्ली के ही रहने वाले हैं।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।