---Advertisement---

सिल्ली पुलिस ने अवैध बालू लदा दो हाईवा को किया ज़ब्त

On: November 6, 2023 3:01 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना अंतर्गत सिल्ली पुलिस ने रविवार को लगभग सुबह 8 बजे गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुरूलिया मार्ग में कुलसुद गांव के समीप गश्ती कर अवैध रूप से बालू लदा दो हाईवा नंबर जेएच 02 बीजे 3444 वही दूसरा हाईवा नंबर ओडी 09 पी 4106 को जब्त किया। सिल्ली थाना प्रभारी लाल जी ने बताया की अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार हाईवा रामगढ़ जिले के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। अवैध बालू को लेकर क्षेत्रो में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है जिससे बालू माफिया हाईवा में बालू लोड कर तिरपाल से अच्छी तरह से ढक देते हैं ताकि किसी को भनक न लगे कि इस हाईवा में बालू लदा हुआ है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now