---Advertisement---

सिल्ली के तीरंदाजों ने जीते तीन गोल्ड, झारखंड में रोशन किया नाम

On: November 14, 2025 9:55 PM
---Advertisement---

सिल्ली:-16वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स जमशेदपुर में आयोजित है जो दिनांक 13 से 17 नवंबर तक होना है,जिसमें सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली के तीरंदाजो और आवासीय बालक बालिका तीरंदाजी केंद्र सिल्ली के तीरंदाजों ने बेहतर करते हुए तीन गोल्ड अपने नाम किया है,जिसमें कंपाउंड वर्ग में साहिल प्रियांशु बनवार ने 695 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया ,वहीं रिकर्व सब जूनियर गर्ल्स कैटेगरी में सुरभि पाल ने 655 अंक अर्जित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं आवासीय बालिका तीरंदाजी केंद्र सिल्ली की सलोनी उरांव ने 682 अंक अर्जित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया,वहीं एकेडमी की मनीषा कुमारी कांस्य पदक अपने नाम किया और आवासीय बालक तीरंदाजी केंद्र के पीयूष पांडे ने कांस्य पदक अपने नाम किया।बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकैडमी और आवासीय बालक बालिका प्रशिक्षण केंद्र के तीरंदाजो ने राज्य भर में बेहतर करते हुए झारखंड में सिल्ली का नाम रोशन किया है।ज्ञात हो कि इसी प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी होने वाले राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता का भी चयन होना है जिसमें की सिल्ली से 6 तीरंदाजो का सब जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप अरुणाचल प्रदेश के लिए किया गया है।इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजो को उनके पूरे टीम को बिरसा मुंडा राष्ट्रीय अकादमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो, अध्यक्ष नेहा महतो,सचिव चंचल भट्टाचार्य,जिला के पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह,हिंडालको सीएसआर विभाग मुरी के अनिल सिंह के साथ-साथ सभी खेल प्रेमियों ने विजेता तीरंदाजों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स