---Advertisement---

सिमडेगा: 60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अवैध खनन पर भी कसा शिकंजा

On: August 17, 2025 4:07 PM
---Advertisement---

सिमडेगा: जिले में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गांजा तस्करी और अवैध खनन पर बड़ी सफलता हासिल की है। डीसी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम ने कोलेबिरा थाना पुलिस की सहायता से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सफेद रंग की एक कार से तस्करी कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा गया


कार की तलाशी में पुलिस को लगभग 60 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिमडेगा एसपी मोहम्मद अर्शी और प्रभारी एसडीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

वहीं, जिले में अवैध खनन के खिलाफ भी प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू ढोते हुए पकड़ा गया। ट्रैक्टर को तत्काल जब्त कर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे और अवैध खनन जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह