---Advertisement---

सिमडेगा:ड्यूटी के दौरान जवान के सर्विस राइफल से फायरिंग,दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

On: May 17, 2026 8:50 PM
---Advertisement---

सिमडेगा: महाबुआंग थाना परिसर में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब आरक्षी राजू तिर्की के अपने ही सर्विस राइफल से फायरिंग हो गई और यह गोली उनके ठूड्डी में लवकर सिर को छेदते हुए बाहर निकल गई।

बताया जा रहा है कि जवान इस वक्त ड्यूटी पर तैनात था इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

बताया जाता है कि मृतक जवान राजू तिर्की रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के टिंबरा निवासी थे। घटना की जब जानकारी परिवार वालों को और गांव वालों को मिली तो गांव में मातम छा गया।

गोली कैसे चली, यह अभी साफ नहीं है। गोली इतनी नजदीक से चली कि ठुड्डी में लगते हुए सीधे माथे को चीरकर निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मौके की ओर दौड़े। साथी जवानों ने तुरंत घायल राजू तिर्की को उठाकर सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि कुछ देर तक पुलिसकर्मी भी समझ नहीं पाए कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी श्रीकांत एस खोटरे, एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह समेत कई अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अस्पताल परिसर में साथी जवान काफी गमगीन नजर आए। कई पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं। सभी अपने साथी की अचानक मौत से सदमे में दिखे।

मामले की जांच SIT के हवाले
एसपी श्रीकांत एस खोटरे के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला अपने ही हथियार से गोली लगने का लग रहा है। हालांकि गोली कैसे चली और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ और डीएसपी मुख्यालय की निगरानी में SIT का गठन किया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विधायक और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जताया शोक
इस दुखद घटना पर स्थानीय विधायक भूषण बाड़ा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत जवान के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी घटना को बेहद पीड़ादायक बताया है। एसोसिएशन ने सरकार से मृतक जवान के परिवार को आर्थिक सहायता, अनुकंपा नौकरी और सभी जरूरी सरकारी सुविधाएं देने की मांग की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now