---Advertisement---

सिमडेगा: नेपाल भेजी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

On: March 1, 2025 12:30 PM
---Advertisement---

सिमडेगा: पुलिस ने कुरडेग रोड से एक ट्रक जब्त किया, जिसमें 1500 पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब लदी थी। यह शराब गोवा से नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र निवासी अनिक दानी और सागर पवार को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और सदर थाना पुलिस ने ट्रक को शामटोली रोड पर रोका। जांच करने पर ट्रक में शराब के कार्टन मिले। उत्पाद विभाग और सिमडेगा पुलिस ने जब ट्रक पर सवार लोगों से शराब ले जाने की परमिट मांगी, तो उन्होंने कुछ कागजात दिये. चेक करने पर परमिट में गड़बड़ी पायी गयी। उत्पाद अधीक्षक राजीव नयन और इंस्पेक्टर विनोद कुमार पासवान ने अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। उत्पाद विभाग के अधीक्षक राजीव नयन ने बताया कि ट्रक में लदे अंग्रेजी शराब की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है. आगे की पड़ताल जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित