---Advertisement---

सिमडेगा: 13 को होगा होलिका दहन एवं 15 को खेली जाएगी होली

On: March 11, 2025 5:57 AM
---Advertisement---

सिमडेगा: सोमवार (10 मार्च) को विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वावधान में  विहिप जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव की अध्यक्षता में होटल अपर्णा पैलेस में जिले के समस्त सम्मानीय आचार्य एवं पुरोहितगणों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बिशेषकर सनातन धर्म संस्कृति के विकास को लेकर एवं आनेवाले सनातनी पर्व त्योहारों, विशेषकर होली पर चर्चा की गई. जिसमें सर्व सम्मति से होली मनाने को लेकर 10.3.2025 दिन सोमवार एकादशी को भद्रा प्रातः 9:20 बजे तक रहेगी. अतः 9:20 बजे के बाद ढाल थापना शुभ रहेगा. 13.3.2025 गुरुवार को भद्रा रात्रि 10:37 बजे तक है, अतः होलिका दहन 10:37 के बाद होगा एवं डंडा पूजन प्रातः 8:00 बजे से प्रारम्भ होगा. 14.3.2025 दिन शुक्रवार को 12:37 दिन तक पूर्णिमा तिथि है, अतः 14.3.2025 को रंगोत्सव नहीं होगा. 15.3.2025 दिन शनिवार को पूरे जिले में धूलि मंदन, रंगोत्सव एक जैसे मनाया जायेगा.

बैठक में आचार्य पंo हरिश्चन्द्र झा, आचार्य पंo वासुदेव गौतम, आचार्य पंo कल्याण मिश्र, आचार्य पंo श्यामसुंदर मिश्र, आचार्य पंo जयंत मिश्रा, आचार्य पंo सुनील मिश्रा, आचार्य पंo सत्यनारायण दास, आचार्य पंo शशिभूषण पंडा, आचार्य पंo संजय उपस्थित थे.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया