---Advertisement---

बहनों ने व्रत रख कर मनाया भाईदूज,भाइयों के माथों पर तिलक कर बहनों ने की दीर्घायु की कामनाएं

On: October 23, 2025 8:05 PM
---Advertisement---


झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भाई के लंबी आयु की कामना का पर्व भाई दूज यानी गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम को सूत्र में पिरोते इस त्यौहार को जितना उत्साह बहनों में दिखा उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाई के लंबी उम्र की कामना हर बहनों के मन व दिलों में सदियों से रही है। वही भाइयों ने अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। बहनें अपने-अपने घरों में परंपरागत रूप से गायों की पूजा की। तथा पूरी आस्था के साथ यम व यमिनी के आकृति बनाकर गोधन कूटा गया। इधर महिलाओं ने जीवन हॉस्पिटल के समीप एनएच 75 किनारे,  हेन्हो मोड़, स्टेट बैंक के समीप, जंगीपुर सहित विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना की गई। पूजा के दौरान बहनों ने सर्वप्रथम हलजुवात से चनाए गड़ी व रंगीली कांटा को कुटा, तत्पश्चात बहनों ने चना गड़ी का प्रसाद भाइयों को खिलाया, और भाई के लंबी आयु के लिए रंगीली कांटा अपने जीभ में चुभाया। बहनों ने भाई दूज का पर्व मना कर पूजा के दौरान रुई से बनाई हुई माला को भाइयों के हाथों व गला में बनाया। इस दौरान पर्व से जुड़े पारंपरिक गीत भी गाई। यहां उल्लेखनीय है कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाए जाने की परंपरा चलता रहा है। इस पर्व को हिंदू समुदाय के लोग निष्ठा के साथ मनाते है। गोवर्धन पूजा के बारे में मान्यता है कि देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए श्री कृष्ण ने इंद्र की पूजा करने की वजह गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब माता यमी ने यमराज के माथे पर तिलक लगाया था, तो यमराज ने प्रसन्न होकर यमी से कोई भी वरदान मांगने को कहा था।

यह महिलाएं रही मौजूद..

मौके पर मीना देवी, श्रृष्टि कुमारी, बुच्ची देवी, संयावती देवी, लीलावती देवी, सबिता देवी, अर्चना देवी, पूजा देवी, ज्योति कुमारी, विनीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, निक्की देवी, हर्षिता चंद्रा,मीठी कुमारी, पीहू, माही, जानू, सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद थी।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कृष्णा विश्वकर्मा बने बिशुनपुरा प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

केतार में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की टांगी से हत्या कर फरार, गांव में दहशत का माहौल

श्री बंशीधर नगर: निर्माणाधीन फोर लेन पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो खड़े टैंकर व हाइवा से टकराई; 6 लोग गंभीर रूप से घायल

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों के बीच बांटे गर्म कपड़े एवं आवश्यक सामग्री

श्री बंशीधर नगर में दर्दनाक हादसा: आईटीबीपी जवान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, छुट्टी में घर आए थे

रॉबर्ट्सगंज से धान कटाई से लौट रहे मजदूरों की पिकअप गरबांध घाटी में पलटी, मासूम बच्ची समेत 9 घायल, आठ रेफर