---Advertisement---

गढ़वा: विधानसभा चुनाव को लेकर वज्रगृह एवं मतगणना हॉल के चयन हेतु किया गया स्थल निरीक्षण

On: October 10, 2024 2:09 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से आगामी विधानसभा आम चुनाव हेतु प्रस्तावित स्थानीय बाजार समिति गढ़वा के विभिन्न भवन/हॉल का भौतिक निरीक्षण किया गया।

स्थल निरीक्षण उपरांत बाजार समिति गढ़वा के हॉल के विभिन्न कमरों को आगामी विधानसभा आम चुनाव, 2024 हेतु वज्रगृह व मतगणना हॉल के रूप में चिन्हित किया गया। साथ ही कम्युनिकेशन सेंटर एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों को बैठने की व्यवस्था आदि के लिए भी स्थल चयनित किया गया।

बाजार समिति गढ़वा के निरीक्षण के उपरांत इसी क्रम में जिला नियंत्रण कक्ष एवं श्री कृष्ण सिंह अनुमंडलीय पुस्तकालय का भी निरीक्षण कर अद्यतन जानकारी से अवगत होने का कार्य किया गया।

उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, एवं कनीय अभियंता भवन प्रमंडल तथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू