---Advertisement---

पूर्वी सिंहभूम जिले के छह प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

On: September 22, 2024 5:06 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के छह प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें तीन एडीएम, एक एसडीएम, एक कल्याण पदाधिकारी और एक कार्यपालक दंडाधिकारी शामिल हैं।

एसओआर सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर महेंद्र कुमार उप को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में भेजा गया। एनईपी के निदेशक व प्रभारी एडीसी अजय कुमार साव भी बदल दिए गए हैं, उन्हें कोल्हान के परिवहन प्राधिकार के सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। मानगो नगर निगम के अपर आयुक्त रंजीत लोहरा स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव बनाये गए हैं। धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह की जगह आईटीडीए की पूर्व परियोजना निदेशक शताब्दी मजूमदार लेंगी वह फिलहाल वित्त विभाग में अवर सचिव पद पर हैं।जिले में कार्यपालक दण्डाधिकारी का दायित्व सम्भाल रहे सुमित प्रकाश का तबादला हो गया है। उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता की जगह सरायकेला के डीटीओ शंकराचार्य समद लेंगे। एडीएम लॉ एंड आर्डर पद पर आईएएस अधिकारी और खूंटी के एसडीएम अनिकेत सचान लेंगे। शताब्दी मजूमदार भी आईएएस अधिकारी हैं। इस नाते जिले में आईएएस अधिकारियों की संख्या 5 हो जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन