झारखंड

महुआडांड़: पीर असगर इमाम साहब की हुई आमद, नारा-ए-तकबीर के लगे नारे

झारखंड वार्ता न्यूज़

महुआडांड़ (लातेहार):- पीरे तरीकत रहबरे शरियत, औलादे गौसै आजम पीरो मुर्शिद सैयद असगर इमाम साहब की आमद महुआडांड़ की सरजमीं पर शनिवार को हुई। जहां महुआडांड़ के संत जेवियर कॉलेज के समीप से गाड़ियों के काफिले के साथ नारा-ए-तकबीर, रिसालत असगर इमाम साहब जिंदाबाद, औलादे गौसे आज़म जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए आई.आर.बी कैंप, बिरसा चौक, पीपल चौक, शास्त्री चौंक मुख्य बाजार, पोस्ट आफिस रोड़ होते हुए जामा मस्जिद के पूर्व सदर फहीम अहमद के घर पहुंचे। पहुंचने के बाद पीर सैयद असगर इमाम साहब से मिलने वालों का तांता लगा रहा, लोग उनसे मिल कर उनकी दुआएं लिए। ज्ञात हो कि पीर सैयद असगर इमाम साहब की आमद पूर्व सदर फहीम अहमद की बेटी एवं पूर्व सदर आजाद अहमद के बेटे के निकाह को लेकर हुई है। जो शनिवार रात को ही होनी है। वहीं दूसरी ओर पीर सैयद असगर इमाम साहब के द्वारा रविवार को जामा मस्जिद में लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया जाना है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।