---Advertisement---

गढ़वा में मिला 1818 ई. का सिक्का, घर ले जाने वाली बच्ची समेत 6 लोगों को सांप ने काटा

On: September 9, 2025 10:58 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के लगमा स्थित कैलाश पर्वत पर एक प्राचीन और चमत्कारी सिक्का मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ दर्शन और पूजन के लिए उमड़ने लगी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव की एक बच्ची को पर्वत पर वर्ष 1818 का एक प्राचीन सिक्का मिला। इस सिक्के के एक तरफ राम दरबार तथा दूसरी ओर बजरंगबली की छवि अंकित है। बच्ची ने सिक्का अपनी मां को दिया। मां उसे बेचने के उद्देश्य से गढ़वा के एक सोनार के पास ले गई, लेकिन सिक्का नहीं बिका। इसके बाद वह सिक्का घर वापस ले आई।

उसी रात अचानक बच्ची, उसकी मां और आसपास के करीब आधा दर्जन लोगों को सर्प ने डस लिया। इस घटना में बच्ची की मां की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग इलाज के बाद ठीक हो गए।

घटना से गांव में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कैलाश पर्वत के पुजारी को बुलाकर उस सिक्के को सम्मानपूर्वक शिव पहाड़ी स्थित मंदिर में स्थापित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिक्के की पूजा-अर्चना शुरू होने के बाद से गांव में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई है।

अब यह सिक्का और इससे जुड़ी घटनाएं पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिक्के के दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू