झारखंड

युवक को काटा सांप ने, खतरे से बाहर

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली : गुरुवार को दोपहर बाद खेत से घर आने के दौरान सिल्ली निवासी जयदेव कोइरी, पिता नवनाथ कोइरी को वाटर स्नैक ने काट लिया। देर ना करते हुए वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली पहुंचे और इलाज कराया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विवेक कुमार ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है मामला खतरे से बाहर है। चिकित्सक ने कहा कि बरसात के मौसम में लोग सतर्क रहें जमीन पर ना सोए, झाड़ी में ना चले, घास फूस में पैर ना रखें, घर के आसपास साफ सुथरा रखें। सांप या कुत्ते के काटने पर ओझा गुनी के चक्कर में ना पड़े सीधे अस्पताल में आए।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।